फरवरी में हवा की सेहत सुधरी, लेकिन स्वास्थ्य के लिए अब भी खराब

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. फरवरी के प्रथम पखवाड़े में प्रदेश में हवा की सेहत में सुधार हुआ, लेकिन फिर भी यह हवा सांस लेने लायक नहीं हुई। जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और अलवर में सर्वाधिक प्रदूषित शहर जोधपुर रहा। अच्छी बात यह रही है कि इस महीने जोधपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अधिकांशतया 200 के नीचे रहा यानी हवा का स्तर खराब होने के बावजूद दिसम्बर और जनवरी की भंयकर प्रदूषित हवा से निजात मिली। गत दो महीने में कई बार एक्यूआई 300 के आसपास चला गया था।

फरवरी में सर्दी का असर कम होने, उत्तर भारत में कोहरा कम पडऩे और रुक-रुक कर हवा बहने के कारण हवा में धूल कण और जल वाष्प नहीं जम सकी। धूल कणों यानी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम 2.5 व पीएम10) की मात्रा कम होने के कारण हवा अपेक्षाकृत ठीक बनी रही। इस दौरान बादलों की भी हल्की आवाजाही जरुर रही लेकिन बड़े स्तर घने बादल और बरसात का मौसम नहीं हुआ।

उत्तरी हिस्से में साफ वायु, दक्षिण व हाड़ौती में प्रदूषित
उत्तर भारत में मौसम सुधार होने का सीधा असर राजस्थान के उत्तरी जिलों में देखने को मिला। यहां जयपुर और अलवर में लगभग पूरे पखवाड़े हवा की स्थिति संतोषजनक रही। हवा में धूल कण और अन्य प्रदूषकों नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, ओजोन और सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा में कमी देखी गई। दूसरी तरफ दक्षिण में उदयपुर और हाड़ौती अंचल के कोटा में हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत खराब रही। दक्षिण हिस्से में हवा कम बहने के कारण वहां स्थानीय हवा में प्रदूषित कण एक ही जगह ठहरे रहे।

प्रदेश के बड़े शहरों का एक्यूआई
शहर------ 1 फरवरी-- 4 फरवरी--7 फरवरी-- 10 फरवरी-- 13 फरवरी-- 16 फरवरी
जोधपुर ----- 227 -----208 -----151 -----175 ----- 188 ----- 186
जयपुर ----- 90 ----- 98 ----- 80 ----- 106 ----- 130 ----- 102
अजमेर ----- 103 ----- 117 ----- 85 ----- 85 ----- 110 ----- 122
उदयपुर ----- 159 ----- 131 ----- 140 -----157 -----179 ----- 133
कोटा ----- 204 ----- 123 ----- 120 ----- 134 ----- 180 ----- 124
अलवर ----- 106 ----- 115 ----- 85 ----- 116 -----101 ----- 99
..........................
एक्यूआई का मानक
- 0 से 50 अच्छी हवा
- 50 से 100 संतोषप्रद
- 100 से 150 खराब हवा
- 150 से 200 श्वास रोगियों के लिए खराब
- 200 से 300 बेहद खराब वायु
- 300 से 400 बहुत भयंकर खराब स्थिति
- 400 से 500 अलार्मिंग स्थिति



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dkG3RO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment