जोधपुर में एक साल में 20 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में मंगलवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.60 रुपए और डीजल की 87.94 रुपए थी जो इतिहास में अब तक का उच्चतम स्तर है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा करीब दो सौ फीसदी तक टैक्स लगाने से पेट्रोल पिछले एक साल में करीब 20 रुपए महंगा हो गया है। इस दौरान डीजल के दाम करीब 18 रुपए बढ़े हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण मार्च महीने में पेट्रोल के 100 रुपए प्रति लीटर होने की आशंका है, उधर देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल कम्पनियों भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (एचपीसीएल) और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि. (आईओसी) के पेट्रोल पंपों पर लगी डिस्पेंसिंग यूनिट (डीयू) में केवल डबल डिजिट फिडिंग का ही सिस्टम है। सौ रुपए होने पर तीन संख्या हो जाएगी। डीयू में केवल दो संख्या तक ही फीड कर सकते हैं। ऐसे में पेट्रोल पंपों को वाहन चालकों को मैनुअली तेल डालना पड़ेगा। अभी तक तेल कम्पनियों ने इसका समाधान नहीं निकाला है। वैसे देश के अधिकांश पेट्रोल पंप ऑटोमेटेड है और वे सेटेलाइट से जुड़े हैं। प्रतिदिन के दाम में उतार-चढ़ाव होने पर तेल कम्पनियों के सर्वर से स्वत: ही पेट्रोल पंप पर सुबह 6 से 8 बजे के दरम्यान भाव बदल जाते हैं। पेट्रोल पंप संचालकों की भूमिका बहुत कम होती है।

क्यों बढ़ रहे तेल के दाम
- दिसम्बर-जनवरी में कोविड-19 टीके की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ रही है।
- अक्टूबर के बाद से अब तक कच्चा तेल 50 फीसदी महंगा हो गया। जून-अक्टूबर में कच्चे तेल की कीमत 40 डॉलर प्रति बैरल के पास थी जो आज 63.14 डॉलर प्रति बैरल है।
- केंद्र सरकार ने खजाना भरने के लिए पेट्रोल पर पिछले साल की तुलना में एक्साइज ड्यूटी 19.38 से बढ़ाकर 32.98 कर दी। डीजल पर यह 15.83 से बढ़ाकर 31.83 कर दी गई।
- अप्रेल में कच्चा तेल 19 डॉलर प्रति बैरल पहुुंच गया था यानी आज से तीन गुना सस्ता, लेकिन तेल कम्पनियों ने इसका फायदा ग्राहकों को नहीं दिया। 82 दिन तक तेल कम्पनियों ने तेल के दाम स्थिर रखे।
- राजस्थान में पेट्रोल पर 38 प्रतिशत और डीजल पर 28 प्रतिशत वैट था जो पड़ौसी राज्यों से सर्वाधिक था। करीब एक पखवाड़े पहले ही इसमें दो प्रतिशत की कटौती की गई है लेकिन फिर भी तेल महंगा है।
.....................................

जोधपुर में एक साल में ऐसे बढ़े ईंधन के दाम
तिथि -------------- पेट्रोल --------- डीजल
16 फरवरी 2020---- 76 ------------ 70.50
1 मार्च 2020------ 75.38 --------- 69.11
1 अप्रेल 2020 ----- 75.44 --------- 69.15
1 मई 2020 ---- 76.56 ---------69.69
1 जून 2020 ----- 77.67 --------- 70.22
1 जुलाई 2020 ---- 87.43 ---------81.20
1 अगस्त 2020 ---- 87.45 --------- 82.56
1 सितम्बर 2020 ----89.21 --------- 82.56
1 अक्टूबर 2020 --- 88.12 --------- 79.27
1 नवम्बर 2020 ---- 88.12 --------- 79.19
1 दिसम्बर 2020---- 89.51 --------- 81.37
1 जनवरी 2021 ---- 90.94 -----------82.94
1 फरवरी 2021 ---- 92.33 ----------- 84.47
16 फरवरी 2021 ---- 95.60 ---------- 87.94



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dkuDNW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment