जोधपुर। सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास ‘‘जीजी’’ ने अपने विधायक कोष से निर्मित वार्ड नंबर 21 न्यू चांदपोल रोड़ स्थित भैरू नाड़ी श्यामगढ़ में खेल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर जीजी का नागरिक अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में उनके साथ उप महापौर किशन लढ्ढा, नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर, पर्यावरण एवं परिवहन समिति नगर निगम दक्षिण अध्यक्ष सुनिल सम्भवानी, पार्षद श्री नरेन्द्र फितानी, क्षेत्रीय पार्षद राकेश कल्ला, ओमप्रकाश लोहरा, ओमप्रकाश जोशी, भंवरलाल पुरोहित सहित अन्य मौजूद थे।
विधायक ने व्यास ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। यदि आगे भी उनके विधायक कोष से समाजहित के लिए राशि की जरूरत पड़ती है तो वे सहयोग करने को तैयार है। वहां मौजूद लोगों ने विधायक व्यास की सक्रियता और समाजसेवा के प्रति उत्साह को देखते हुए आभार जताया। इससे पहले भी विधायक व्यास अपने विधायक कोष से सामुदायिक भवन सहित अन्य काय करवा चुकी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N44I1V
0 comments:
Post a Comment