शहर में 11 फरवरी को नहीं होगी जलापूर्ति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जलाशयों में जल संचय और रखरखाव के कारण इस बार फिल्टर हाउस में शटडाउन 10 फरवरी रात 8 बजे से शुरू होंगे। कायलाना व सुरपुरा फिल्टर हाउस, चौपासनी फिल्टर और झालामंड फिल्टर हाउस में भी 24 घंटे शटडाउन रहेगा। इसी कारण शहर के सभी क्षेत्रों में 11 फरवरी को जलापूर्ति नहीं होगी। 11 को होने वाली जलापूर्ति 12 फरवरी और 12 तारीख को होने वाली जलापूर्ति 13 फरवरी को होगीञ मुख्य चिकित्सालयों व क्वारंटीन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में दिनांक 11 तारीख को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 12 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 13 और 13 को होने वाली जलापूर्ति 14 फरवरी को होगी। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता नक्षत्रसिंह चारण ने दी।
गौरतलब है कि इंदिरा गांधी लिफ्ट केनाल में अगले माह सबसे बड़ी नहरबंदी प्रस्तावित है। 70 दिन तक नहर में क्लोजर होगा। इसको लेकर पिछले एक साल से लगातार हर पखवाड़े 24 घंटे का पेयजल शटडाउन लिया जाता है। लेकिन पिछले दो माह में शटडाउन के बीच का अंतराल 10 दिन ही कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YTC3iD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment