जोधपुर. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI Jodhpur) में गुरुवार को कृषि व्यवसाय अभिपोषण केन्द्र द्वारा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शुरू हुआ। संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। शर्मा ने इस दौरान काजरी क्षेत्र का अवलोकन करके शोध कार्यों का भी जायजा लिया।
कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कृषि के साथ पशुपालन मुख्य कार्य है। अकाल के कारण फ सल उत्पादन अच्छा नहीं हो पाता है तो पशुधन ही आजीविका का मुख्य साधन होता है। उन्होंनें कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करें। भौगौलिक क्षेत्र के अनुसार फ सल का चयन करें ताकि अधिकतम उत्पादन मिले। खेती में विविधिकरण को अपनाएं। फ लों-सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादन में मूल्य संवद्र्धन करें ताकि अधिक लाभ हो। जैविक उत्पादन की बाजार में बहुत मांग है जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छे है। काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव ने शोध कार्यों के बारे में जानकारी दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cDBIsv
0 comments:
Post a Comment