बीएसएनएल कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट (जोधपुर) . लोहावट कस्बे में पल्ली रोड पर स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने कार्यालय के कमरों के ताले तोड़कर बैटरी, केबल आदि सामान चुराकर ले गए।

बीएसएनएल के कनिष्ठ अभियंता भंवरलाल जयपाल ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे ड्यूटी पर कार्यालय में आया। उस दौरान मुख्य गेट का ताला खोलकर कार्यालय में पहुंचने के दौरान चैनल गेट एवं अंदर के तीन कमरों के ताले टूटे हुए तथा दरवाजे खुले हुए पाए गए।

कमरों के अंदर सामान भी अस्तव्यस्त पड़ा हुआ था। कमरों में इंजन रूम में 12 वॉल्ट की बैटरी, एमडीएफ रुम से करीब 30-40 मीटर डीसी केबल, टूल बैग, दीवार पंखा एवं इलेक्ट्रिक सामान, 12 एफडब्लूटी व उसकी छोटी बैटरी गायब मिले। जिसे अज्ञात चोर ले गए।

लोहे के तार काट दीवार फांद कर घुसे चोर
बीएसएनएल कार्यालय में हुई चोरी की वारदात में अज्ञात चोर दीवार को फांदकर अंदर घुसे। दीवार पर लोहे के तार लगाए है। जिन्हें चोरों ने काट कर दीवार को फांदा तथा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वापस इसी रास्ते से बाहर निकले। इधर चोरी की जानकारी पर लोहावट पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा मौका-मुआयना किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dAITlR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment