जोधपुर. श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान जन जागरण की कड़ी में शुक्रवार दोपहर को घण्टाघर से सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन तक राम रथ यात्रा निकाली गई। घंटाघर नई सड़क से जयघोष व शंखनाद के साथ गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा रवाना हुई। जिसे देखने के लिए पूरे रास्ते लोगों की भीड़ रही। यात्रा में शामिल प्रस्तावित राम मंदिर का मॉडल शहरवासियों के आकर्षक का केंद्र रहा।
शोभायात्रा संयोजक संदीप गिल व विक्रम परिहार ने बताया कि रथ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । जालोरी गेट पर विहिप कार्यकर्ताओं ने शौर्य प्रदर्शन भी किया। लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौंसला बढ़ाया। जन जागरण यात्रा के दौरान सोजती गेट, एमजीएच रोड, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग क्षेत्र के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अभियान समिति पदाधिकारियों को मंदिर निर्माण के लिए चैक सौपे। अभियान समिति कार्यकर्ता आमजन से अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर निर्माण में सहयोग व निधि समर्पण की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान विहिप के प्रान्त अध्यक्ष डॉ. राम गोयल , कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी , अभियान प्रमुख महेन्द्र सिंह राजपुरोहित , महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल , रामस्वरूप भूतड़ा, विजय परिहार, प्रदीप सांखला, गोपाल सांखला, नवीन मित्तल, दशरथ प्रजापत, विक्रमसिंह राजपुरोहित सहित विहिप, बजरंगदल व मातृशक्ति संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जैन संतों ने सौंपी निधि
संबोधि धाम में विहिप के अमित धारीवाल, अविनाश धारीवाल व विक्रम राजपुरोहित के सम्पर्क पर जैन संत ललितप्रभ व चंद्रप्रभ ने राम मन्दिर निर्माण के लिए निधि का समर्पण का चेक सौंपा।
नंदनवन सोसायटी में 35 लाख निधि समर्पित
श्रीराम मन्दिर निर्माण समपर्ण निधि के संग्रहण अभियान के तहत शुक्रवार शाम खेमे का कुआं स्थित नंदनवन ग्रीन्स में आयोजित कार्यक्रम में नंदनवन कॉलोनी निवासियों ने 35 लाख से अधिक की निधि समर्पित की। सोसायटी के अध्यक्ष गौतम सालेचा व सचिव बीएल पारीक ने बताया कि सोसायटी की ओर से पहले कुल एक करोड़ 70 लाख से अधिक की निधि समर्पित की जा चुकी है। अब तक दो करोड़ रूपए से अधिक के चेक समर्पित किए जा चुके है। शुक्रवार को कार्यक्रम में मोती लाल मालू ने 11 लाख, श्याम अग्रवाल तीन लाख, ताराचंद छाजेड़ ढाई लाख, संतोष जैन ने दो लाख के सहित क्षेत्र के लोगों ने राशि समर्पित की। निधि समपर्ण करने वाले लोगों को मंच पर आमंत्रित कर श्रीफल एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ व उप महापौर किशन लढ्ढा, कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र सालेचा, देवेन्द्र जोशी सहित सोसायटी के नागरिक मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tuLGCu
0 comments:
Post a Comment