निगम के दोनों आयुक्त के साथ स्टाफ ने लगाया टीका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों का शुक्रवार को वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन को लेकर नगर निगम ने चिकित्सा विभाग के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार को चार चरणों में करीब 1960 अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर एवं नगर निगम आयुक्त डॉ अमित यादव ने वैक्सीनेशन करवा कर कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। विधायक मनीषा पंवार, महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा परिहार, महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने निरीक्षण किया।

11 नए पॉजिटिव केस मिले

जोधपुर में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 11 नए केस आए और 6 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जोधपुर में अब तक 60958 रोगी संक्रमित और 919 की मौत हो चुकी है। फरवरी के 5 दिनों में 50 रोगी संक्रमित हुए हैं और एक मौत हुई है। जोन अनुसार प्रतापनगर-1, शहर परकोटा- 1, उदयमंदिर-0, महामंदिर-0, मसूरिया-2, शास्त्रीनगर-0, मधुबन-1, रेजिडेंसी-0, बीजेएस- 0 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-1, सालावास ( लूणी)-1 , बिलाड़ा-0, भोपालगढ़-0, ओसियां-0, बावड़ी-0, फलोदी-0, बाप-1, शेरगढ़-1 और बालेसर-1 संक्रमित बताए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36KWoLz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment