ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

तिंवरी (जोधपुर). तिंवरी कस्बे में रेलवे प्लेटफार्म के नजदीक रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम क रवाकर शव परिजनों को सौंपा है।

कस्बे में जैसलमेर रेल मार्ग पर आउटर सिंगल से पहले रविवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना पर तिंवरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना जीआरपी थाना इलाके की होने से स्थानीय पुलिस ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। जिस पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। मृतक युवक की शिनाख्त तिंवरी निवासी गणपतराम भील (22) पुत्र नेनाराम भील के रूप में हुई है। वह कल शाम को ही घर से निकला था।

श्रमिक ने फंदा लगाया

लूनी. लूनी थानान्तर्गत कांकाणी गांव में क्रेसर के पास कमरे में एक श्रमिक ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार मूलत: जालोर जिले में सफाड़ा गांव हाल कांकाणी निवासी भंवरलाल भील (40) ने क्रेसर के पास कमरे में फंदा लगाया। पुलिस ने जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tRV5UW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment