मौसम का बदला मिजाज, गर्मी ने दी दस्तक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बापिणी (जोधपुर) . क्षेत्र में मौसमतंत्र में अचानक आए बदलाव से गर्मी ने दस्तक दे दी हैं। इससे अब तापमापी का पारा नित नई ऊंचाइयां छूने लगा हैं। इसी के चलते अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंक पर रहा।

एकाएक बदले मौसम ने किसानों को भी चिंता में डाल दिया हैं। शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा तथा तेज धूप खिली। धूप इतनी ज्यादा रही की असहनीय महसूस होती रही। वहीं बीती रात में गुलाबी ठण्ड बनी रही। मौसमतंत्र में अचानक आए बदलाव से कई मौसमी बीमारियों की आशंका रहेगी।

किसानों ने जताई चिंता


जागरूक प्रगतिशील किसान मूलाराम जाणी व सुरेन्द्रसिंह बागासर ने बताया कि मौसम में बदलाव से एकाएक तेज गर्मी का वातावरण बन गया हैं। जिससे कृषि फार्मों पर जीरा, रायड़ा, सरसों, ईसब, मैथी आदि की लहलहाती फसलें प्रभावित होने और यदि बादल छा जाते हैं तो फसलों में झुलसा, छाछिया, मोयला आदि रोग लगने की आश्ंाका बनी हुई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rXg9Yf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment