- निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा जेएनवीयू की जमीन कनवेंशन सेंटर के लिए दिए जाने का विरोध
जोधपुर. जय नारायण राज विश्वविद्यालय के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने छात्र छात्राओं के साथ शनिवार शाम को भीतरी शहर से रैली निकालकर आम लोगों को अपनी मुहिम में साथ आने का निवेदन किया। छात्र-छात्राओं ने भीतरी शहर के लोगों और दुकानदारों को पीले चावल भी बांटे।
भाटी ने शाम 6.30 बजे घंटाघर से लेकर भीतरी शहर होते हुए जालोरी गेट तक जनचेतना जागरूकता रैली निकाली। रैली में 200 से 300 छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस दौरान विद्यार्थी विश्वविद्यालय की ओर से जेडीए को दी जा रही है जमीन का विरोध कर रहे थे और आम लोगों से शिक्षण संस्थानों की जमीन बचाने का निवेदन भी कर रहे थे। भीतरी शहर में कई स्थानों पर आम लोगों ने रविंद्र सिंह का फूल मालाओं से स्वागत भी किया। कुछ स्थानों पर रविंद्र ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3twGQF1
0 comments:
Post a Comment