जोधपुर में रेम्प पर छठा बिखेरेंगी खूबसूरत मॉडल्स

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश में अपनी जगह बना चूका राजस्थान का फैशन उत्सव जोधपुर कॉट्योर शो अपने 10वें सीजन के साथ रविवार को आयोजित होगा। फैशन, ग्लैमर और टैलेंट को मंच प्रदान करने वाले इस शो में राजस्थान के अलग-अलग शहरों से आई खूबसूरत मॉडल्स रैंप पर जोधपुरी और रजवाड़ी छठा बिखेरती नजर आएंगी। कॉट्योर शो में फेस ऑफ जोधपुर स्वाति जांगिड़, बॉलीवुड एक्ट्रेस चार्वी तान्या दत्ता और मिस सुपर नेशनल 2018 अदिति हुंडिया भी शिरकत करेगी। इस शो में जोधपुर की मेकअप आर्टिस्ट कुंजल व हिमांशी रावल के अपकमिंग हेयर स्टाइल व मेकअप ट्रेंड को भी लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान मून बोहरा, निखिल मेहता, योगेश जाजरा, अभिषेक त्रिवेदी, अजयसिंह, वंदना, निरूपमा व हर्षद पाहुजा के डिजाइन किए परिधान भी शोकेस होंगे। शो के डायरेक्टर अजय सिंह व गौरव गौड़ ने बताया कि जोधपुर कॉट्योर शो में जोधपुर की कारीगिरी, हस्तकला और ट्रेडिशन को शोकेस करने की तैयारी की गई हैं। जिसमें वॉकल फॉर लोकल को दिखाते हुए राजस्थान के कौशल और कारीगिरी को उभारने की कोशिश की हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jpcuiY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment