राज्य बजट में जोधपुर में नई डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राज्य बजट में जोधपुर के लिए ये हुई शिक्षा के क्षेत्र से जुडी बड़ी घोषणा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेश कर रहे राज्य बजट। जिसमें जोधपुर मेंशिक्षा से संबंधित कॉलेज, विश्वविद्यालय के लिए ये प्रमुख घोषणाएं की गई।

1. जोधपुर में योग नेचुरोपैथी कॉलेज की घोषणा।

2. आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पंचकर्म का इंटरनेशनल सेंटर बनेगा।

3. जोधपुर में 400 करोड़ की नई डिजिटल यूनिवर्सिटी बनेगी।

4. सूरसागर में राजकीय कन्या महाविद्यालय की घोषणा।

5. मंडोर में नया पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की घोषणा।

6. अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा।

7. अमृतलाल स्टेडियम मंडोर में खेल स्कूल की घोषणा।

8. बरकतुल्लाह खा स्टेडियम को 20 करोड़ रूपये स्वीकृत।

9. अगले साल से कृषि बजट अलग पेश होगा।

10. अंगनवा में 60 करोड़ की लागत से कृषि उपज मंडी की घोषणा। कृषि विभाग भवन भदवासिया कृषि उपज मंडी में स्थानांतरित होगा। कृषि विभाग का बनेगा नया भवन।

11. मारवाड़ इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की घोषणा।

12. सीवरेज अपग्रेड और मरम्मत के लिए 309 करोड़ रूपये स्वीकृत।

13. लूपिंग रूप और हेरिटेज गलियारा के लिए 100 करोड़ रूपये स्वीकृत।

14. 60 करोड़ की लागत से 15 सौ की क्षमता का ऑडिटोरियम और कन्वेंशन सेंटर बनाने की घोषणा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ummoqR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment