कोविड टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स बैकफुट पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोविड वैक्सीनेशन में पहले चरण में करीब 4 हजार से अधिक हैल्थ वर्कर्स टीका लगवाने नहीं आए। जबकि डाटा 30 हजार से अधिक का था। अब फ्रंटलाइन वर्कर्स भी टीका लगाने में आनाकानी कर रहे है। इसमें भारत तिब्बत पुलिस व कमांडेंट होमगार्ड के कर्मी कोविड टीका नहीं लगा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन की ओर से कलक्टर ने इनको पत्र लिखा है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना टीका लगाने के लिए कहा है।

जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कमांडेंट को पत्र लिख कहा कि उनके यहां लक्ष्य के प्रति अर्जित उपलब्धि का प्रतिशत न्यून है। आइटीबीपी में 1196 वैक्सीनेशन के टारगेट में अब तक 294 ने वैक्सीन लगाया है। 902 अभी बाकी है। कमांडेंट होमगार्ड में 2120 का टारगेट हैं, यहां 536 ने वैक्सीन लगवाया। 1584 अभी तक शेष बोल रहे हैं। दोनों ही जगह अचीवमेंट 25 फीसदी हुआ है। कलक्टर ने कहा कि ये संस्थानिक आंकड़े अनुमानों से कम है। कोविड वैक्सीनेशन सामयिक अनिवार्यता होते हुए आगामी समय में कोरोना महामारी के उन्मूलन में सहायक होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्ययोजना के तहत आगामी कार्य दिवसों में कोविड वैक्सीनेशन के उपलब्धि अब तक रही कमी पूर्ति व कोविन सॉफ्टवेयर में डाटा पंजीयन के त्रुटि निवारण की कार्यवाही दोनों का समय रहते संपादन होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qoJ7A5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment