बेटी की शादी के लिए घर में रखे चौदह लाख रुपए चोरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में पांच घंटे के लिए मकान से बाहर निकले हार्डवेयर व्यवसायी के मकान के ताले तोडक़र चोरों ने १४ लाख रुपए व सोने की झुमकियां चुरा ली। व्यापारी ने कुछ दिन बाद होने वाली पुत्री की शादी के लिए यह राशि जमा कर रखी थी।

पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में सेक्टर डी निवासी मोहम्मद रेहान पुत्र मोहम्मद रमजान अंसारी गत १६ फरवरी की शाम छह बजे परिवार सहित किसी काम से बाहर गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। रात ११ बजे लौटा तो ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ चौदह लाख रुपए व सोने की एक झुमकी जोड़ी चुरा ली। व्यापारी ने कुछ दिन बाद होने वाली पुत्री की शादी के लिए यह राशि जमा कर रखी थी। पुलिस को वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक नजर आए हैं। जिनके आधार पर तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uaEXOx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment