जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत सेक्टर २१ स्थित मकान में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को अंदेशा है कि प्रतियोगी परीक्षा में सफल न होने से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।
उप निरीक्षक प्रभुसिंह ने बताया कि सेक्टर २१ निवासी मोहित (२०) पुत्र सुरेश कुमार प्रजापत ने फंदा बनाकर आत्महत्या की है। वह बुधवार रात खाना खाकर प्रथम मंजिल पर कमरे में गया था। दादी ने उसे फोन किया। कोई जवाब न आने पर चचेरी बहन कमरे में गई तो वह फर्श पर गिरा पाया। वह अचेत था। फंदा लटक रहा था। संभवत: फंदा टूटने से वह नीचे गिर गया था। परिजन उसे तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। चाचा राकेश प्रजापत की तरफ से मर्ग दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। मृतक निजी कॉलेज में स्नातक का छात्र था। लॉक डाउन के बाद उसने प्रतियोगी परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। तब से वह परेशान था। अंदेशा है कि उसने इसी वजह से जान दी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3beGNoY
0 comments:
Post a Comment