अब जोधपुर का ट्रैफिक लंदन-दुबई की तर्ज पर लूपिंग सिस्टम से चलेगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर का सबसे व्यस्त और जाम रहने वाले क्षेत्र जालोरी गेट, सोजती गेट, रेलवे स्टेशन व नई सडक़ पर यातायात सिस्टम बिना रुके चलेगा। इस बात पर शायद एकाएक यकीन नहीं होगा लेकिन शहरी विकास एवं आवासन विभाग व जेडीए मिलकर कुछ एेसी ही प्लानिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक लाइट फ्री लूपिंग सिस्टम के जरिये शहर के बढ़ते यातायात को नियंत्रित करने की कवायद की जा रही है। इसी को लेकर बुधवार को प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया व उनकी टीम ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व व्यापारियों के साथ अन्य लोगों के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। यह लूप सिस्टम लंदन व दुबई जैसे अन्य विकसित शहरों में लागू है।

प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास व आवासन विभाग भास्कर आत्माराम सावंत ने कहा कि लूप ट्रेफिक सिस्टम व हेरिटेज सौन्दर्यकरण गुड गर्वेंस प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि इसे केवल छोटा इंजिनियरिंग प्रोजेक्ट ना माने। संवाद व समन्वय से महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यह प्रोजेक्ट सभी शहरवासियों का है व सभी मिलकर इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने डिजाइन की सराहना की। इस प्रजेंटेशन में संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा ने अपनी बात रखी। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि तीन माह में कई अधिकारियों ने इस पूरे लूप पर पैदल चलते हुए बारीकी से निरीक्षण किया है। जेडीए आयुक्त कमर चौधरी ने एलिवेटेड रोड के साथ ही इस लूप सिस्टम को विकसित करने की बात कही। नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व सिंह तोमर, डॉ अमित यादव, डीसीपी राजेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार कलाल, जेडीए सचिव हरभान मीणा, आरटीओ रामनारायण बडगूजर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नाथूसिंह भाटी व अन्य मौजूद थे।

क्या है लूप सिस्टम
वाहन बिना रुके एक ही दिशा में आगे बढ़ें। जिससे जाम या हादसे की संभावना कम से कम बने। इसमें व्यापारिक हित भी प्रभावित न हो इसलिए एक साइड से सडक़ के दूसरी साइड जाने के लिए १०० या २०० मीटर का ही चक्कर अतिरिक्त निकालना पड़ेगा। पेडेस्टल क्रॉसिंग और पार्र्किंग भी इस लूप सिस्टम में विकसित करने का प्रावधान रखा गया है।

लूपिंग में कुछ प्रमुख बदलाव होंगे
- नई सडक़ राजीव गांधी सर्किल पर ट्रैफिक लाइट हटेगी। वाहन आपस में क्रॉस नहीं होंगे।
- पुरी तिराहा से रेलवे स्टेशन और वहां से राज रणछोड़दास मंदिर व ओलम्पिक सर्किल की ओर लूप जाएगा।
- जालोरी गेट पर वाहनों की आपसी क्रॉसिंग रुकेगी और बिना रुके वाहन चलेंगे।
- जालोरी गेट से बाइजी तालाब से सोजती गेट व नई सडक़ तक एक और लूप बनेगा।

हेरिटेज संरक्षण
जिन सडक़ों पर लूप बनेगा वहां का बाजार भी हेरिटेज संरक्षण के रूप में चिह्नित किया जाएगा। बरतरिया ने बताया कि एक समान लुक और हेरिटेज लाइटिंग के साथ दुकानों के बाहर पार्र्किंग स्पेस भी दिया जाएगा। जालोरी गेट, पुरी तिराहा जैसे कुछ प्रमुख स्थलों पर मोन्युमेंटस भी लगेंगे। इसके अलावा नई सडक़ दुकानें भी एकरूप में दिखेगी। घंटाघर से मेहरानगढ़ तक एक साथ हेरिटेज पाथ भी विकसित करने का प्लान है।

यह मिले सुझाव
शिवकुमार सोनी ने एलिवेटेड रोड से हिसाब से डिजाइन की बात कही। दीपक सोनी ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी हेरिटेज संरक्षण की बात कही, नवीन सोनी ने अमृतसर की तर्ज पर में भी हेरिटेज भवनों व हवेलियों के सौन्दर्यकरण का स्वागत किया। इसके अलावा भीतरी शहर में बंद एक मार्ग को पुन: खुलवाने की मांग भी रखी गई। पुरी तिराहा के समीप नाले की जमीन पर पार्र्किंग व शौचालय व अन्य सुविधाएं भी साथ देने की बात आई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tttf0Y
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment