जोधपुर. महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस के महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र शिविर के तहत बुधवार को मोहनपुरा पुल के पास स्थित शिक्षण संस्थान में इण्डोर प्रशिक्षण शुरू किया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पुलिस परामर्श व सहायता केन्द्र) निर्मला बिश्नोई ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए सशक्त बनाने, अधिकारों व कानूनों के बारे में सजग व महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से गत वर्ष १ जनवरी को महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र शुरू किए गए थे। लॉक डाउन तक ११ प्रशिक्षण शिविर पूर्ण किए गए थे।
कोरोना के चलते शिविर बंद कर दिए गए थे। अब एक बार फिर प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। स्पेस शिक्षण समिति व लक्ष्मी बाई महिला विकास संस्थान के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षण समिति के इण्डोर कार्यालय में एडीसीपी निर्मला बिश्नोई व पुलिस निरीक्षक सुमेरदान ने युवतियों को स्कील डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी। उन्हें स्वयं की रक्षा के लिए मौजूद कानूनी प्रावधानों व शारीरिक रूप से सक्षम बनाने में मददगार गुर सिखाए गए। हेड कांस्टेबल शारदा पूनिया व किरण ने रक्षा तकनीक के बारे में जानकारी दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jhxnNd
0 comments:
Post a Comment