संगीत विभाग में सरस्वती पूजन
जेएनवीयू के संगीत विभाग में विद्यार्थियों द्वारा द्वारा माता सरस्वती का श्रृंगार एवं पूजन किया गया। परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी अनिल ने भजन एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी अखिल बोहरा ने गिटार पर अहीर भैरव राग प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एचओडी डॉ गौरव शुक्ल, डॉ स्वाति शर्मा, भूपेंद्र पुरी और हंसराज उपस्थित रहे।
बसंत पंचमी पर पूजा
सत्यम योगा क्लासेस में सरस्वती वंदना के साथ सरस्वती गान किया गया। आयोजक रेखा पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वार्ड 17 की पार्षद सुमन सेन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित रहे।
पूजा के बाद प्रसाद वितरण
ओंकारमल सोमानी वाणिज्य महाविद्यालय में सरस्वती पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ अश्वनी शाह ने बताया कि श्री महेश शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष रमेश सोमानी सचिव हरि गोपाल राठी कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रेषित किया। अकादमी निदेशक डॉ एनके माहेश्वरी, डॉ रश्मि राठी और डॉ महेश सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
मां शारदा से लें सीख
केएन कॉलेज में आयोजित समारोह में निदेशक प्रोफ़ेसर संगीता लुंकड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मां शारदा की भांति जीवन में कार्य करने की सीख दी। कार्यक्रम में संगीत के विद्यार्थियों ने गिटार और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। संचालन गौतम चंद गांधी ने किया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NuhZkL
0 comments:
Post a Comment