मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी बनाएंगे जिला टीम के लिए सूचियां

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तर पर अध्यक्षों व अन्य संरचना के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को फील्ड में उतार दिया है। इन प्रभारियों को जिले आवंटित हुए हैं। आगामी दिनों में वहां दौरा कर संभावित लोगों की सूचियां तैयार करनी है।
फिलहाल भाजपा ने दो मोर्चा में जिला संरचना बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा ने जोधपुर से इंदिरा राजपुरोहिता को पाली, जैसलमेर, सिरोही, फलोदी और बाड़मेर की जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार ज्योति ज्याणी को बालोतरा सौंपा गया है। जोधपुर शहर, जोधपुर देहात और जालोर जिले में संरचना तैयार करने के लिए प्रभारी रक्षा भंडारी होंगी। इसी प्रकार युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने जोधपुर से वरूण धनाडिया को बाड़मेर, जितेन्द्रसिंह राठौड़ को जालोर और स्वरूप माहेश्वरी को सिरोही जिला दिया गया है। जोधपुर शहर के लिए रामेश्वर छाबा, जोधपुर दक्षिण के लिए सुरेश दाधीच और उत्तर जिले के लिए कपिल सिसोदिया प्रभारी होंगे।
कुछ दिन पहले ही बनी प्रदेश टीम
भाजपा ने सभी मोर्चों की प्रदेश टीम कुछ दिन पहले ही बनाई है। इन्हीं टीमों को सभी 44 जिलों का प्रभार दिया गया है। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनाडिया ने बताया एक दिन पहले ही जयपुर में मोर्चों की बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने विस्तृत प्रकाश डाला था। अब जिलों में जाकर वहां बैठकें लेकर संभावितों की सूचियां प्रदेश नेतृत्व को सौंपनी है। इनमें जिलाध्यक्ष, मंडल व अन्य दायित्व भी दिए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M7QXPE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment