आगोलाई ग्रामीणों ने ई-चौपाल से बताई समस्याएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह बुधवार शाम डेढ घंटे तक राजीव गांधी सेवा केन्द्र रूम से आगोलाई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों से ई-चौपाल के माध्यम से रूबरू हुए।

उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समाधान की बात कही। ई चौपाल में उपखण्ड अधिकारी पुष्पा हरवानी की उपस्थिति में प्रमुख विभाग के अधिकारियों से विभागीय प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई चौपाल का यह चौथा चरण था। जोधपुर जिला कलक्टर की ही यह पहल है।

सुनी समस्या
जिला कलक्टर ने कहा कि ई चौपाल का मूल ध्येय लोगों की समस्याएं सुनना व उनका समाधान करना है। मुख्य कार्यकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव ने कहा कि नरेगा में कुछ पंचायतों में कार्य स्वीकृत करा दिए लेकिन लेबर नियोजित नहीं हो रही। सरपंच व पूर्व सरपंच सहित अन्य ने मांग उठाई। इस मौके पर अतिरिक्त कलक्टर अंजुम ताहिर समा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित व अन्य मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MOB4xI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment