सात साल बाद मास्टर प्लान पर लगी मुहर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण में बुधवार को संभागीय आयुक्त एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक में मास्टर प्लान पर मुहर लगा दी गई। अब गजट प्रकाशन के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद यह लागू होगा। पिछले पांच साल से यह प्लान अटका था, आपत्तियों का निस्तारण भी नहीं कर पा रहे थे। आयुक्त कमर चौधरी के अनुसार सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर विशेष कमेटी बनाकर आपत्तियों का निस्तारण किया गया। निदेशक आयोजना राजेश वर्मा द्वारा पॉवर पॉइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से जोधपुर मास्टर डवलपमेंट प्लान-2031 का प्रजेंटेशन दिया गया।

एक नजर में मास्टर प्लान
- जोधपुर रीजन का कुल क्षेत्रफल 446733.94 हैक्टेयर

- आधार वर्ष 2013 है।
- क्षेतिज वर्ष 2031 रखा गया है।

- कुल अधिसूचित गांव - 395
- अधिसूचित कुल क्षेत्रफल - 446733.94 हैक्टेयर

- आधार वर्ष जनसंख्या - 17 लाख 50 हजार 000 (2011 जनगणना)
- क्षेतिज वर्ष अनुमानित जनसंख्या - 31 लाख (2031 तक)


इस प्रकार है क्षेत्र
1. नगरीय क्षेत्र-1 का कुल क्षेत्रफल 81035.90 हैक्टेयर है, जिसमें विद्यमान विकसित क्षेत्र, पूर्व मास्टर प्लान-2023 का प्रस्तावित नगरीय क्षेत्र। परकोटा एवं समीप के बाहरी निर्मित योजना क्षेत्र, सरदारपुरा, बासनी, चौपासनी, पाल, सांगरिया, मण्डोर, करवड़, बनाड़, भकरासनी तथा छावनी योजना क्षेत्र शामिल है।

2. नगरीय क्षेत्र-2 का कुल क्षेत्रफल 44831.02 हैक्टेयर है, जो नागौर रोड़ पर आईआईटी, निफ्ट, आयुर्वेद-संस्थान, विश्वविद्यालय, संलग्नक चिकित्सालय, केयर्न इण्डिया का कार्यालय, जयपुर रोड़ पर इंजिनियरिंग कॉलेज, पाली रोड़ कांकाणी पर 400 के.वी/675 के.वी जी.एस.एस, बाडमेर सडक़ पर उच्च शैक्षणिक संस्थान, जैसलमेर सडक़ पर ठोस अपशिष्ट उपचार संयत्र, केरू कारकश प्लान्ट सम्मिलित है।
3. नगरीय क्षेत्र-3 का कुल क्षेत्रफल 19994.69 हैक्टेयर है। राष्ट्रीय राजमार्गो के मार्गाधिकार एवं 30-30 मीटर वृक्षारोपण पट्टी सडक़ के दोनों ओर छोडऩे के बाद दोनों तरफ 1000-1000 मीटर का बफर जोन प्रस्तावित किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NCLjpf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment