11 माह बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे पसंदीदा सितारे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करीब 11 माह बाद सोमवार से जोधपुर शहरवासी सिनेमा हॉल के विशाल स्क्रीन पर अपने पसंदीदा सितारों की फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। जोधपुर के थिएटर संचालक राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की पालना के साथ तैयार है। दर्शकों के लिए मास्क और प्रवेश द्वार पर शारीरिक तापमान की जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजऱ के लिए भी प्रावधान किया है। सिनेमाघरों के कर्मचारियों को दस्ताने, मास्क पहनने को कहा गया है। साथ ही एंट्री और एक्जिट गेट पर भीड़ भी नहीं की जा सकेगी ।

जोधपुर में कुछ स्क्रीन से नहीं उठेगा पर्दा
जोधपुर में करीब 15 से अधिक स्क्रीन है । जोधपुर में कार्निवाल के सात और ऑइनॉक्स के तीन स्क्रीन है। इनमें से ओल्ड कोहिनूर न्यू कोहिनूर लोअर अपर सिनेमा, आनंद सिनेमा, मिराज बायोस्कोप, आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स, कार्निवल सिनेमा नसरानी, कार्निवल सिनेमा ब्लू सिटी मॉल में हैं । इनमें ऑइनॉक्स के स्क्रीन शुरू करने के लिए कुछ समय लग सकता है।

प्रबंधकों का कहना है ....़.़.़.़ फोटो .़.़.़.़.़.़54

महामारी के कारण लंबे अर्से तक बंद रहे सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत तक की क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति
के बाददर्शकों की सुरक्षा, अनिवार्य मास्क, तापमान जांच और स्वच्छता जैसे सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया गया है। हमारी पूरी कोशिश होगी दर्शक सुरक्षित तरीके से परिवार सहित पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ उठाए। सभी सुरक्षा मापदंडों को पूरा करते हुए सिनेमा हॉल सोमवार से खोलने के लिए तैयार है ।

जमील खान, प्रबंधक, न्यू कोहिनूर सिनेमा

अभी कुछ दिन और करना होगा इंतजार
जोधपुरवासियों को अपनी पसंदीदा मूवी के लिए दर्शकों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। दर्शकों की सेफ्टी को देखते हुए अभी हम पूरी तरह तैयार नहीं है।

-देवेन्द्र कुमार आर्य, प्रबंधक, आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N5BHmo
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment