SPORTS---दोगुना हुआ डीए, खिलाड़ी कर सकेंगे भरपेट भोजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

प्रदेश के खिलाड़ी अब राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के दौरान भरपेट भोजन की सुविधा ले सकेंगे। हाल ही में राज्य सरकार के युवा मामले व खेल विभाग ने राज्य व राज्य के बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते (डीए) में वृद्धि कर दोगुना कर दिया है। पूर्व में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व प्रशिक्षण शिविरों के लिए खिलाड़ी को 300 रुपए प्रतिदिन मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 600 रुपए प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन कर दिया गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने पर पूर्व में दी जाने वाली 500 रुपए राशि को बढ़ाकर 1 हजार रुपया प्रति खिलाड़ी प्रतिदिन कर दिया है। जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोट्र्स काउंसिल (राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद) से रजिस्टर्ड खेल संघों द्वारा कराया जाता है। प्रतियोगिता के दौरान काउंसिल से कैशियर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाडिय़ों के डीए का भुगतान करते है। यह राशि उन्हीं खिलाडिय़ों को दी जाती है जो काउंसिल द्वारा रजिस्टर्ड खेल संघों की ओर से प्रतियोगिता में खेलते है।

----

खिलाड़ी बैलेंस डाइट ले सकेंगे

वर्षो बाद राशि दोगुनी बढऩे से खिलाडिय़ों को भरपेट भोजन करने में सुविधा रहेगी, खिलाडी बैलेंस डाइट ले सकेंगे। इससे खेलों का स्तर भी सुधरेगा। पूर्व में यह राशि बहुत कम मिलने से खिलाड़ी को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

----

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी सोचे सरकार

स्पोट्र्स काउंसिल राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तो दैनिक भत्ता दिया जाता है लेकिन जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खेल संघों को पैसा नहीं दिया जाता है। शुरुआती प्रतियोगिता में खिलाड़ी को खर्चा अपनी जेब से भुगतना पड़ता है।

----

राज्य सरकार ने डीए बढ़ाकर खिलाडिय़ों के हित में कदम उठाया है। अब शिक्षा विभाग को भी स्पोट्र्स काउंसिल की तर्ज पर खिलाडिय़ों का डीए बढ़ाना चाहिए।

सोहनलाल चौधरी, पूर्व जिला खेल अधिकारी

जोधपुर

-

सरकार द्वारा खिलाडिय़ों का डीए दो गुना करना स्वागतयोग्य कदम है। खेलमंत्री से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी खिलाडिय़ों को दैनिक भत्ता देने की मांग करेंगे।

हापूराम चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ

----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qrSONW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment