AGRI--सर्दी व कोहरा बढऩे से फसलों में आई चमक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

रबी फसलों में सर्दी बढऩे व कोहरे से चमक आने लगी है। फ सलों में आई रौनक से किसानों के पाले से फ सल खराबे से मुरझाए हुए चेहरों पर मुस्कान आने लगी है। जिले में करीब 5 लाख हैक्टेयर क्षेत्र रबी सीजन की बुवाई हुई है। जिसमें गेंहू, सरसों व जीरे की बुवाई प्रमुख रूप से हुई है। सरसों के बाजार भाव में तेजी के चलते सरसों व तारामीरा की बुवाई बढ़ी है। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जिले में पाला गिरने से फ सलों को नुकसान पहुंचा था लेकिन अब कोहरा छाने से फ सलें खिलने लगी है व प्रदेश में फ सलों में चमक से किसानों को अच्छे उत्पादन की उम्मीद बनी है। अगेती जीरे को छोड़कर सभी फ सलों के लिए कोहरा फ ायदा करने वाला है। क्षेत्र में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है जो फ सलों के लिए वरदान है। किसानों को सरसों के बाजार भाव में बढ़ोतरी व नई फ सल आने तक आवश्यकता से कम उपलब्ध स्टॉक के चलते अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। वहीं चने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से भी इस बार रबी फ सलों के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।

------

रबी सीजन बुवाई लाख हैक्टेयर में

फसल--- बुवाई

जीरा--- 1.80

सरसों--- 1.00

गेंहू--- 1.10

चना--- 0.35

इसबगोल-- 0.25

मैथी-- 0.05

धनिया--- 0.05

लहसुन-- 0.12

अन्य--- 0.28

----------------------------

कुल--- 5.00

-----------------------------

सर्दी व कोहरा बढऩे से रबी फ सलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। किसानों का रुझान सरसों व चने की ओर बढ़ा है। ऐसे में किसानों को अच्छे उत्पादन के साथ अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।

तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख

भारतीय किसान संघ

--



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nPs7Rt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment