SPORTS---धावकों ने लगाई दौड़, पाए पुरस्कार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर जिला एथलेटिक संघ की ओर से रविकवार को सिद्धनाथ मार्ग पर क्रॉस कंट्री दौड़ो का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में दिनेश परिहार पहले, विवेक पुरी दूसरे, महिला वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ में अनिता डूडी पहले व सूरमा खदाव दूसरे स्थान पर रही। बालक 20 वर्ष आयु वर्ग में 8 किलोमीटर दौड़ में मुकेश पहले व रानूसिंह दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा पहले व भाग्यलक्ष्मी दूसरे, बालक 18 वर्ष आयु वर्ग में 6 किलोमीटर दौड़ में देवाराम पहले व उम्मेदाराम द्वितीय, बालिका 18 वर्ष 4 किलोमीटर दौड़ में आफ रीन मोयल पहले व कृष्णा भाटी दूसरे स्थान पर रही। बालक 16 वर्ष आयु वर्ग में 2 किलोमीटर दौड़ में जगमाल चौधरी पहले व सौरभ टांक दूसरे, बालिका वर्ग 2 किलो मीटर दौड़ में शारदा पहले व निशी सिंह दूसरे स्थान पर रही। विजेताओं को वरिष्ठ एथलीट बाबूलाल भंडारी अन्तरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सोहनलाल चौधरी व भोपालसिंह ने प्रमाण पत्र दिए।
जिला संघ के अध्यक्ष महेश चौधरी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में चयनित धावक 7 फ रवरी को टोंक में आयोजित राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36pGRjV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment