जोधपुर।
राज्य सरकार की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा कराने पर छूट दिए जाने के बावजूद भी बकाया यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने वालों के विरुद्ध 1 फरवरी से नगर निगम (दक्षिण) की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर तीन दलों का गठन किया गया है।
नगर निगम आयुक्त (दक्षिण) डॉ.अमित यादव ने बताया कि पूर्व में राज्य सरकार ने नगरीय विकास कर व गृह कर जमा कराने को लेकर विशेष छूट दी गई थी, यह छूट अवधि 31 दिसंबर को खत्म हो गई थी, लेकिन आमजन की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने इस छूट को अब 31 मार्च तक बढ़ाया है। 2019- 2020 तक के बकाया नगरीय विकास कर एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज व शास्ति पर शत प्रतिशत छूट का प्रावधान है। 2011-12 के पूर्व के बकाया नगरीय विकास कर एकमुश्त जमा कराने पर संपूर्ण नगरीय विकास कर की राशि में 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने की सुविधा भी नगर निगम ने दी है।
शास्त्री नगर में 8 करोड का बकाया
क्षेत्रवार बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। शहर के शास्त्री नगर में करीब 763 नोटिस जारी किए गए हैं जिनका लगभग 8 करोड रुपए से अधिक का यूडी टैक्स बकाया है। इनमें से 583 नोटिस आवासीय मकानों के हैं वही 151 नोटिस व्यवसायिक भवनों के हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mn918D
0 comments:
Post a Comment