RAILWAY---जोधपुर रेल मंडल ने जीती सम्पूर्ण कार्यकुशलता रनरअप शील्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर रेल मंडल ने कार्यपालन के क्षेत्र में उत्तर पश्चिम रेलवे की सम्पूर्ण कार्यकुशलता रनरअप शील्ड जीती है । उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय की ओर से वर्ष 2019-20 के कार्य निष्पादन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न विभागों को प्रदान की जाने वाली शील्ड की घोषणा की गई है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर रेल मंडल को 10 क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शील्ड विजेता घोषित किया गया है।
जोधपुर मण्डल ये रेलकर्मी होंगे पुरस्कृत
22 जनवरी को आयोजित समारोह में जोधपुर रेल मंडल के 24 रेलकर्मियों को सामूहिक रूप से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक स्तर के व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जोधपुर मंडल के राजपत्रित स्तर के मंडल संकेत व दूरसंचार इंजीनियर हुक्मचन्द चावला को पुरस्कृत किया जाएगा। इनके अलावा रणजीतसिंह, राजीव लखमेरा, राजकुमार जोशी, नरपतसिंह, मुहम्मद अली मंसूरी, दिनेशदत्त जोशी, दीनबन्धु कुमावत, रामनारायण, गौरव चौधरी, रमाशंकर मांझी, सलीम अंसारी, राहुल श्रीवास्तव, देवेन्द्रकुमार त्रिवेदी, घनश्याम जांगिड, मोहम्मद आबिद, सुनीलकुमार झा, एसके विश्वास, रामेश्वरदास, सुरेन्द्रसिंह, रविकुमार डंगायच, प्रहलाद कुमार मीणा व महेशगुर्जर को व्यक्तिगत पुरस्कार दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39PER5y
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment