अब माताओं को बच्चों को स्तनपान करवाने में नहीं करना पड़ेगा असहजता का सामना
रोडवेज प्रबंधन ने दुरुस्त करवाया वात्सल्य कक्ष को
जोधपुर. शहर के राईका बाग रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बदहाल स्थिति में पड़े वात्सल्य कक्ष को रोडवेज प्रबंधन ने दुरुस्त करवाने की कार्रवाई की। जिससे अब आवश्यकता होने पर महिला यात्री सहजता से अपने बच्चों को इस कक्ष में स्तनपान करवा सकती हैं।
डिपो के मुख्य प्रबंधक बीआर बेड़ा ने बताया कि वात्सल्य कक्ष का प्रचार-प्रसार भी रोडवेज की ओर से किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा इसका उपयोग हो सके।
ज्ञात रहे कि राजस्थान पत्रिका ने 20 जनवरी के अंक में ‘जिम्मेदारों की अनदेखी से वात्सल्य कक्ष बदहाल’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। जिसमें बताया कि एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से बनवाया गया वात्सल्य कक्ष वर्तमान स्थिति में बदहाल है। जिससे आवश्यकता होने पर महिला यात्रियों को अपने बच्चों को सहजता से स्तनपान करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39OPZ2J
0 comments:
Post a Comment