HANDICRAFT--10 साल बाद जोधपुर में फिर जगी हैण्डीक्राफ्ट फेयर की उम्मीद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

विश्व में अपने हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के माध्यम से धूम मचा चुका जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट एक बार फिर सिरमौर बनने की तैयारी में है। सनसिटी में एक दशक बाद हैण्डीक्राफ्ट का इंटरनेशनल फेयर होने की उम्मीद जगी है। इससे कोरोना महामारी से जूझ रहे हैण्डीक्राफ्ट उद्यमियों को राहत नजर आ रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को उद्योग विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक अविन्द्र की अध्यक्षता में जिला निर्यात संवर्धन परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हैण्डीक्राफ्ट फेयर, एक्शन प्लान, एक जिला एक उत्पाद योजना आदि पर चर्चा की गई।

---

कमेटी का गठन, निर्धारित करेगी फेयर की तिथि

राज्य सरकार की ओर से पहले यह फेयर मार्च में प्रस्तावित था। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन आने पर विदेश से बायर्स कम आने की संभावना व इससे होने वाली अन्य परेशानियों को देखते हुए फेयर सितम्बर में कराने पर बात बनी। साथ ही, फेयर की तिथि निर्धारित करने के लिए कमेटी का गठन किया, जिसमें जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश, इपीसीएच के सीओए मेम्बर हंसराज बाहेती व जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स फैडरेशन के अध्यक्ष नरेश बोथरा को शामिल किया गया है। यह कमेटी विदेशों में होने वाले अन्य फेयर्स की तिथियों को ध्यान में रखते हुए जोधपुर में फेयर की तिथि का निर्धारण करेगी।

---

2010 व 2011 में हो चुका है फेयर

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) के तत्वावधान व जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सहयोग से वर्ष 2010 व 2011 में जोधपुर में हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर के इंटरनेशनल फेयर कराए गए थे। जिसमें जोधपुर के निर्यातकों को अच्छा रेस्पॉंस मिला था। बाद में, इपीसीएच यहां फेयर नहीं करा पाई। निर्यातकों का कहना है, अगर यहां इंटरनेशनल फेयर होता है तो निश्चित रूप से हैण्डीक्राफ्ट इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा।

---

इन पर भी हुई चर्चा

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने बताया कि बैठक में फेयर के अलावा निर्यात एक्शन प्लान, वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट आदि पर चर्चा की गई। सहायक निदेशक पूजा मेहरा ने जिला स्तरीय निर्यात एक्शन प्लान का प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा, हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय के सहायक निदेशक किरण वी एन, एमआइए सचिव नीलेश संचेती, जेआइए अध्यक्ष एन.के.जैन, इपीसीएच, नाबार्ड के प्रतिनिधि व उद्यमी मौजूद थे।

---

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट इंडस्ट्री

- 800 निर्यातक जोधपुर में।

- 3 हजार करोड़ सालाना टर्न ओवर।

- 2 हजार फैक्ट्रियां

- 2 लाख प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से जुड़े है इंडस्ट्री से

- 2 इंटरनेशनल फेयर हो चुके है जोधपुर में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mvo7sn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment