कब सुधरेगी सडक़ की सेहत, वाहन चालक हो रहे परेशान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाइवे को जोडऩे वाली डामर सडक़ व साइड पटरियां जगह-जगह से क्षतिग्रस्त
चामू (जोधपुर). लोड़ता से लवारन होते हुए जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे को जोडऩे वाली डामर सडक़ लंबे समय से संबंधित विभाग की ओर से सुध नहीं लिए जाने से क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं, जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सडक़ जगह जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। साइड पटरियां तो बिल्कूल ही नदारद हैं।
गौरतलब रहे कि लोड़ता से लवारन होते हुए नेशनल हाईवे को जोडऩे वाला सीधा रास्ता होने व कृषि बेल्ट होने के कारण हर समय आवागमन बना रहता है। इस समय सडक़ मार्ग के आस-पास बहुतायत में बबूल की झाडिय़ां भी उगी हुई है। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने इस सडक़ मार्ग का नवीनीकरण करवाने व साइड पटरियों का निर्माण करवाने की मांग की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3992o0P
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment