लैंडिंग के समय सूरतगढ़ में क्रेश हुआ मिग-21, पायलट सुरक्षित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बायसन मंगलवार रात को सूरतगढ़ वायुसेना स्टेशन पर क्रेश हो गया। लैंडिंग के दौरान विमान में चिंगारियों के साथ आग लग गई और वह आग का गोला बनकर धमाकों के साथ एयरबेस में ही खाली जगह पर गिरा। विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने पर पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया। वायुसेना ने मामले में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए हैं।

सूरतगढ़ वायुसेना स्टेशन पर पुराने हो चुके मिग-२१ बायसन की स्क्वाड्रन है। रुटिन शॉर्टी के दौरान मंगलवार रात ८.२० बजे एयरबेस पर लेंडिंग करते समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को पता चलने पर वह सीट सहित इजेक्ट होकर खेत में उतरा, जबकि विमान आग का गोला बनकर कई टुकड़ों में एयरबेस के अंदर ही गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार विमान के क्रेश के दौरान कई धमाके हुए। हालांकि कोई जनहानि नहंीं हुई।

गौरतलब है कि रुस से १९७० के दशक में खरीदे गए मिग-२१ विमान पुराने हो चुके हैं और भारतीय वायुसेना इनकी स्क्वाड्रन को धीरे-धीरे करके रिटायर कर रही है। इन विमानों ने १९६५ और १९७१ के युद्ध में भारतीय वायुसेना की काफी मदद की थी। मिग-२१ के अपग्रेडेशन के बाद इसका नाम मिग-२१ बायसन रखा गया है। वर्तमान में केवल पाकिस्तान की सीमा पर बाड़मेर, बीकानेर, सूरतगढ़, पठानकोट जैसे एयरबेस पर ही मिग-२१ की चार से छह स्क्वाड्रन है जिसे अगले एक दो साल में पूरी तरह से रिटायर कर दिया जाएगा। इनके स्थान पर तेजस की तैनाती की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hOzh7h
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment