रोग और शोक में सेवा करने वालों का हुआ सम्मान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट एवं पुष्टिकर यूथ सोसायटी की ओर से शहर में रोग व शोक में नि:स्वार्थ कार्य करने वाले लोगों का बहुमान जय नारायण व्यास बालिका विद्यालय, सिवांची गेट के ऑडिटोरियम में किया गया। पुष्करणा समाज की सेवार्थ नर्सिंग केयर सेंटर का उदघाटन भी किया गया।

कार्यक्रम में पुष्टिकर एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पुरोहित मुख्य अतिथि थे, वहीं वरिष्ठ समाजसेवी राजू व्यास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समाजसेवी कमलेश पुरोहित, हीरालाल व्यास, राजस्थान पत्रिका सम्पादकीय प्रभारी सुरेश व्यास, सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा एवं ओ.पी लोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। मुख्य अतिथि पुरोहित ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में जब परिवार के लोग भी नजदीक आने से डरते थे, उन परिस्थितियों में पुष्टिकर यूथ सोसायटी ने यह सेंटर शुरू किया और नि:शुल्क सेवाएं दी। समाजसेवी कमलेश पुरोहित ने कहा कि सामाजिक स्तर पर निश्चित रूप से युवाओं की यह पहल काफी सराहनीय है। सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि नर्सिंग केयर की सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध करवाई जाएगी। समाज के जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने की पहल की जाएगी।

एक लाख सहायता की घोषणा
समाजसेवी राजू व्यास और उनकी पत्नी चंद्रा हर्ष ने सोसायटी को सेवार्थ कार्यों के लिए एक लाख की राशि देने की घोषणा की। वे कोविड दौर में मेडिकल सेवाएं पहले ही नि:शुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नर्सिंग केयर सेंटर में निशुल्क ड्रिप और इंजेक्शन लगाना, ब्लड प्रेशर जांच, यूरीन जांच व डायबिटीज चेक करना जैसी सुविधाएं होगी।

इनका हुआ सम्मान
विजयकिशन व्यास, मुरलीमनोहर थानवी, मोहन थानवी, पं रामाकिशन पुरोहित, मदन गोपाल बोहरा, पं निरंजन स्वरूप व्यास, नवीन पुरोहित, अनिल बोड़ा, प्रकाश चंद्र, संजय बोहरा, लक्ष्मण व्यास, रवि पुरोहित, शंकरलाल व्यास, राजकुमार बिस्सा, यज्ञदत्त कल्ला, दिनेश जोशी का बहुमान किया गया। इसी प्रकार श्याम किशन व्यास, मुकेश बोहरा, मनीष जोशी, कमलेश वल्लभ व्यास, चंद्रा हर्ष, सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा, प्रवीणसिंह राजपुरोहित, शाहबुद्दीन सिंधी, दिनेश लखावत, तरूण कटारिया, करणसिंह, रजत गौड़, विशाल हिंदुस्तानी, कौस्तुभ भारद्वाज, अनिल बडग़ुर्जर, राजेश बोहरा, ललित सोलंकी, अरविंद अपूर्व और सीआई दिनेश लखावत का सम्मान किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35apMdr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment