एलएलबी, बीएड स्पेशल, बीएससी व डिप्लोमा परीक्षाओं की समय सारणी जारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलो के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों की एलएलबी प्रथम वर्ष, बीए/बीबीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर, एमएससी (कम्प्यूटर साइंस), बीएड़ (एमआर, एचआई, वीआई) चतुर्थ सेमेस्टर, एमबीए (एग्जीक्यूटिव) चतुर्थ सेमेस्टर, पीजीडीआरपी प्रथम सेमेस्टर, पीजीडीएचआरएम, पीजीडीआईबीएफ., पीजी डिप्लोमा की परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होगी। इसके अलावा एलएलबी द्वितीय वर्ष, बीए/बीबीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और पीजीडीसीए की परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी। बीएससी (आईटी) की परीक्षा 19 जनवरी से शुरू होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. केआर गेनवा ने बताया कि उपरोक्त सभी कक्षाओं की समय सारणी प्रश्नपत्रवार विवि की बेवसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इन सभी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 11 जनवरी की शाम तक विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होंगे।

बीएड की परीक्षाएं आज से
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के जोधपुर सहित संभाग के जैसलमेर, जालोर, पाली, बाड़मेर में बीएड की शेष बची परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के प्रवेश पत्र और समय सारिणी विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b8ofbE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment