जिम्मेदारों की अनदेखी से माताओं को करना पड़ रहा असहजता का सामना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सावर्जनिक स्थलों पर महिलाएं अपने शिशुओं को सहजता से स्तनपान करवा सके इस सोच के चलते रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भी वात्सल्य कक्ष बनवाया गया था। लेकिन देखभाल के अभाव में वर्तमान में यह कक्ष बदहाल स्थिति में है। ऐसे में जिस उद्देश्य से इसे बनवाया गया था उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है।

शहर के राइका बाग बस स्टैंड परिसर में करीब चार वर्ष पूर्व महावीर इंटरनेशनल सनसिटी केन्द्र की ओर से वात्सल्य कक्ष का निर्माण करवाकर रोडवेज प्रबंधन को सौंपा गया था। लेकिन इसकी समुचित देखभाल करने में रोडवेज प्रबंधन नाकाम साबित हो रहा है। जिसके चलते वर्तमान में यह कक्ष बदहाल स्थिति में है तथा किसी काम नहीं आ रहा। कक्ष का दरवाजा तक टूटा पड़ा है। अंदर भी महिलाओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है।

प्रचार-प्रसार का भी अभाव
अधिकतर महिला यात्रियों वात्सल्य कक्ष की जानकारी नहीं है। जो साफ दर्शाता हैं कि इस कक्ष का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। इसके चलते कई महिला यात्री रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ही अपने बच्चों को असहजता से दूध पिलाती नजर आ जाती हैं।

दुरुस्त करवाएंगे कक्ष
वात्सल्य कक्ष को दुरुस्त करवाने की कार्रवाई करेंगे। जिससे की यह महिलाओं के काम आ सके।
- मुकुनसिंह, प्रबंधक यातायात, जोधपुर डिपो



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M4eroq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment