बर्फ युक्त सिरोक्यूमुलस बादलों ने आसमां में बिखेरी लालिमा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. हल्के पश्चिमी ट्रफ के कारण गुरुवार को प्रदेश का आसमां सिरोक्यूमुलस (सीसी) बादलों से घिरा रहा। अधिक ऊंचाई पर बर्फ युक्त इन छोटे छोटे बादलों से सूर्यास्त और सूर्यादय के समय लालिमा युक्त आसमां नजर आया। बादलों की ऊंचाई 6 से 10 किलोमीटर थी। इनके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और थार के कुछ हिस्सों में पारा तीस डिग्री के समीप पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से आसमां साफ हो जाएगा, हालांकि तेज सर्दी पडऩे की संभावना नहीं है।

सीसी बादल ऊंचाई पर होते हैं और सर्दियों समय ही बनते हैं। सूर्यनगरी में सर्योदय और सूर्यास्त के समय क्रमश: पूरब-पश्चिम दिशा में इन बादलों का जमावड़ा रहा। बादलों में बर्फ होने के कारण सूर्य की प्रकाश की तरंगों को इन्होंने प्रकीर्णित कर दिया। लाल रंग की तरंगदैध्र्य अधिक होने के कारण लोगों को लाल रंग अधिक नजर आया। शाम को एकबारगी पूरा आसमां लाल रंग में रंगा नजर आने लगा। सूरज के क्षेतिज में ढलने के बाद इनका रंग नीला होने लगा। दिनभर यह दूध की तरह सफेद छोटे छोटे फूलों की तरह नजर आए।

जोधपुर-बाड़मेर में पारा 29 डिग्री
जोधपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोर से ही बादलों की आवाजाही और हवा बंद होने के कारण सर्दी से कुछ राहत थी। दिन चढऩे के साथ धूप भी निकलने लगी। सूरज व बादलों की लुकाछिपी के बीच दिन में तीखी धूप निकली रही। दोपहर में धूप खिली हुई थी, जिसके कारण पारा 29 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में सर्दी का अहसास बहुत कम था। बादलों के कारण शाम ढलने के बाद भी उतनी सर्दी नहीं रही। फलोदी में न्यूनतम तापमान 7.8 व अधिकतम 28.2 डिग्री रहा। जैसलमेर व बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 9 व 10.5 और दिन का 27.2 व 29 डिग्री मापा गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1 और अधिकतम 23.4 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oLDsmJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment