जेएनवीयू की छात्राओं का डाटा लीक, ऑनलाइन क्लास से पहले आए अश्लील मैसेज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सामान्य संकायों में माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने से पहले ही कुछ छात्राओं का डाटा लीक हो गया है। हैकर्स छात्राओं के ई-मेल आईडी पर अश्लील मैसेज भेज रहे हैं, जबकि कक्षाएं तो अब शुरू होगी। परेशान छात्राओं ने अपने संबंधित संकायों को ई-मेल करके माइक्रोसॉफ्ट का लॉगिन आईडी और पासवर्ड हैक होने की जानकारी दी है। साथ ही हैकिंग के कारण कक्षा जॉइन नहीं कर पाने की बात बताई है।

जेएनवीयू ने ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के तीन लाइसेंस खरीदे हैं। विश्वविद्यालय ने माइक्रोसॉफ्ट को अपने करीब 24 हजार छात्र छात्राओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दिए हैं ताकि विद्यार्थियों की लॉगिन आईडी बनाकर उनको भेजी जा सके। लॉगिन आईडी के जरिए ही विद्यार्थी कक्षा जॉइन कर पाएंगे। अब तक माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 11000 विद्यार्थियों की लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर विवि को दे दिए हैं। लॉगइन आईडी छात्र-छात्राओं की ईमेल पर भेजी जा रही है। कुछ शरारती तत्वों और हैकर्स ने छात्राओं के डाटा चुरा लिए। हैकर्स छात्राओं के ई-मेल आईडी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज कर रहे हैं। कुछ हैकर्स ने छात्राओं का पासवर्ड बदल दिया जिसके कारण अब उन्हें कक्षा ज्वाइन करने में परेशानी हो रही है। छात्राओं ने संकाय के जरिए माइक्रोसॉफ्ट टीम को फिर से पासवर्ड जनरेट करने को कहा है।

........................

‘माइक्रोसॉफ्ट से डाटा लीक नहीं हो सकता। सभी विद्यार्थियों के यूनिक आईडी बनाए गए हैं। फिर भी मैं मामले को दिखवाती हूं।’
प्रो संगीता लुंकड़, नोडल अधिकारी, जेएनवीयू जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35omaVk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment