मिलिट्री स्टेशन में विजय दौड़, जवानों के साथ दौड़े सिविलियन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय थल सेना दिवस के मौके पर शुक्रवार को जोधपुर स्थित आर्मी की कोणार्क कोर की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आर्मी डे और भारत पाक के मध्य 1971 में हुए युद्ध की विजय स्वर्ण जयंती के संयुक्त आयोजन के रूप में विजय रन हुई। इसमें आर्मी के साथ पैरा मिलिट्री के जवान उनके परिवार और सिविलियन ने दौड़ लगाई।
विजय रन का आयोजन जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के अंदर किया गया। इसमें तीन विभिन्न श्रेणियों बनाई गई। हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर की दौड़ और 5 किलोमीटर की दौड़ रखी गई, जिसमें जवानों के साथ आम नागरिक भी दौड़े। मिलिट्री स्टेशन के अंदर करीब 450 से अधिक प्रतिभागी इक_ा हुए। विभिन्न श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों को कोणार्क कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने सम्मानित किया।
आर्मी डे का मुख्य कार्यक्रम कोणार्क कोर की ओर से गुजरात के गांधीनगर में हुआ। इसके अलावा जैसलमेर में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन के साथ विजय रन आयोजित की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qomnj8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment