छात्र पारस सुथार ने जीता अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था इंस्पायरिंग परपज अॅार्गेनाइजेशन, यूनाइटेड किगडम के द्वारा आयोजित डवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का पोस्टर-मेकिंग कॅाम्पीटिशन आयोजित किया गया। इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपने पर्सनल डवलपमेंट को पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्त करना था। ब्रिटेन स्थित अंतर्राष्ट्रीय संस्था की जूरी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टर की रचनात्मक अभिव्यक्ति को चरित्र, उद्देश्य, आत्म दृष्टिकोण, स्व-सामथ्र्य जैसे नवीन मानदण्डों के आधार पर मूल्यांकित किया था।

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा शेखावत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता 6 चरणों में मूल्यांकित की गई थी। इसके प्रथम चरण में सेल्फ रिफलेक्शन, द्वितीय चरण में एंडेजर्ड स्पीशीज एण्ड सिग्नीफिकेंट एन्वायरमेंटल इश्यू, तीसरे चरण में हू इंस्पायर यू एण्ड व्हाय, चौथे चरण में इंस्पायर कॅाट्स, पंाचवे चरण में चित्रात्मक अभिव्यक्ति एवं छठे चरण में माइ एसपीरेंट चरण का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढांढणिया भायला के कक्षा 12, विज्ञान संकाय के प्रतिभावान विद्यार्थी पारस सुथार ने सीनियर वर्ग में बाजी मारते हुए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर बालेसर ब्लॅाक, जोधपुर व राजस्थान एवं भारत के गौरव में वृद्धि की।
प्रधानाचार्य सीमा शेखावत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थी पारस सुथार को मिला यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार इसलिए भी विशेष उपलब्धि वाला बन जाता है क्योंकि इस प्रतियोगिता में भारत सहित बंाग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, फं्रास, श्रीलंका, नाइजीरिया, पाकिस्तान, यूगंाडा, नेपाल, मलेशिया, चीन, यूएई एवं यूके के 6000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें अखिल भारतीय स्तर पर 39 विद्यार्थी एवं राजस्थान से केवल 7 विद्यार्थियों को यह पुरस्कार मिल रहा है। इंस्पायर अवार्ड से सीनियर वर्ग में ढंाढणिया भायला के विद्यार्थी पासर सुथार को नवाजा जा रहा है। सत्य भारतीय क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम के प्रभारी रजनीश परिहार तथा विद्यालय के शिक्षक स्वरूपराम एवं निर्मल ज्योति सहित समस्त स्टाफ ने पासर सुथार के पुरस्कार पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XHZuuT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment