जोधपुर. जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान के सुचारू संचालन के लिए ब्लॉक स्तर पर तैयार किए माइक्रो प्लान की सिस्टमेटिक तरीके से पालना ही अभियान को सफल बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारियां इस तरह हो कि वैक्सीनेशन का शेड्यूल मिलने से पहले ही हम पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैयार रहे। सोमवार शाम राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीसी के माध्यम से समस्त उपखण्ड अधिकारियों से कोविड वैक्सीनेशन संबंधी जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में यह बात कही।
जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान के सुचारू संचालन के अंतर्गत बेनीफिशयरी का डाटा, आइडेंटिफिकेशन सहित समस्त महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट रखें। जिला व ब्लॉक स्तर पर कोल्ड चेन की व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव ने बताया कि अब तक लगभग 27 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है, शेष डेटा संधारण भी किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ बलवंत मण्डा के अनुसार सेशन आयोजन संबंधित भवन चिन्हित कर साइनेज व आइइसी लगवाने के लिए निर्देशित किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hGAFZq
0 comments:
Post a Comment