भोपालगढ़ (जोधपुर). पुलिस थाना भोपालगढ़ क्षेत्र के अरटिया कलां गांव में करीब ढाई माह पूर्व अपनी पत्थरों की आखली में काम कर रहे एक युवक पर सामूहिक रूप से जानलेवा हमला करने एवं मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में षडयंत्र रचने के मुख्य आरोपी अरटिया कलां के पूर्व सरपंच एवं वर्तमान सरपंच पति रामनिवास फंगाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसे सोमवार को ही न्यायालय में पेश किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहठ ने बताया कि गठित टीम व स्थानीय पुलिस टीम ने गत 16 अक्टूबर को क्षेत्र के अरटिया कलां गांव निवासी हडमानराम पुत्र कानाराम जाट पर सरपंच चुनावों को लेकर रंजिशवश अपनी आखली पर काम करते समय जानलेवा हमला कर घायल करने के मुख्य आरोपी क्षेत्र के अरटिया कलां ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रामनिवास फंगाल को गिरफ्तार किया गया है।
यह था मामला
पुलिस उपाधीक्षक धर्मेन्द्र डूकिया ने बताया कि गत 16 अक्टूबर को क्षेत्र के अरटिया कलां निवासी हड़मानराम पुत्र कानाराम जाट शाम के समय अपनी पत्थर की आखली पर काम कर रहा था। उस समय शाम करीब 5.30 बजे उससे सरपंच चुनावों को लेकर रंजिश रखने वाले तीन युवकों पारस चौधरी पुत्र ओमाराम जाट निवासी डोलियावास, रामदेव पुत्र सुखराम जाट निवासी डांगियावास व मंगलसिंह आदि ने एकराय होकर आखली पर काम कर रहे हड़मानराम जाट पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर वहां से भाग गए थे। जिस पर भोपालगढ़ पुलिस ने इस संबंध में पीडि़त की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरु किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o9iWfA
0 comments:
Post a Comment