जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीएससी बीएड द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ ही अब ड्यू पेपर के भी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी होने के बाद में परिणाम जारी करने की तैयारी की जा रही है। विवि ने 2 जनवरी को संशोधित अधिसूचना जारी की है, जिसमें बीए बीएड व बीएससी बीएड द्वितीय वर्ष के साथ प्रथम वर्ष के ड्यू पेपर में उनके प्रथम वर्ष के उत्तीर्ण पेपरों के औसत अंकों के आधार पर और बीए बीएड व बीएससी बीएड तृतीय वर्ष के साथ प्रथम व द्वितीय वर्ष के ड्यू पेपरों में भी प्रमोट किया जाएगा ।
सामान्य संकाय में संशय
विवि के सामान्य संकाय के ड्यू पेपरों के विद्यार्थियों में संशय बना हुआ है। विवि प्रशासन ने अब तक प्रमोट कर उत्तीर्ण करने का स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया है। इस कारण बीकॉम, बीएससी, बीए के साथ ही बीसीए के विद्यार्थियों में ऊहापोह बना हुआ है। कई बीसीए के विद्यार्थी जो पूर्व में फाइनल इयर उत्तीर्ण कर चुके हैं, मगर पूर्व के वर्षों की एटीकेटी अटकी हुई है। उनके संबंध में भी अब तक निर्णय का इंतजार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hH0poC
0 comments:
Post a Comment