जोधपुर.
बनाड़ व डांगियावास थाना पुलिस ने डीएसटी के साथ मिलकर तीन पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी यह हथियार बेचने के लिए जोधपुर आ रहे थे।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा के नेतृत्व पुलिस ने सारण नगर ओवरब्रिज नाका-2 के पास बिलाड़ा में विष्णु की ढाणी निवासी संजय धायल (19) पुत्र घेवरराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्तौल जब्त की। वहीं, डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने मूलत: नेतड़ा हाल मदेरणा कॉलोनी निवासी सुभाष कावां (19) श्रीराम बिश्नोई को 16 मील में बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर दो अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए।
सप्लाई के लिए आ रहे थे जोधपुर
पकड़ में आने वाले दोनों युवकों से हथियारों की सप्लाई देने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया कि दोनों युवक हथियार की सप्लाई करने जोधपुर आ रहे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Xb8r3
0 comments:
Post a Comment