अवैध-हथकढ़ शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुलिस आबकारी व राजस्व विभाग संयुक्त कार्रवाई कर अवैध व हथकढ़ शराब व स्प्रिट कार्य से जुड़े लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। इसे हर हाल में रोकने के हर स्तर पर सार्थक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य हमारी प्राथमिकता में होना है। पुलिस, जिला प्रशासन, आबकारी, उद्योग व सामाजिक न्याय से जुड़े अधिकारियों की संयुक्त में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम इन घटनाओं पर गंभीर है और सख्त कार्रवाई चाहते हैं।
अगले दो-तीन माह में इसमें जीरो टॉलरेंस की स्थिति में लाना है। पुलिस, आबकारी व राजस्व विभाग तीनों इसके लिए संयुक्त प्रयास करें। हर हाल में अवैध और हथकढ़ शराब रोकना है। उन्होंने कहा कि पुलिस फ्रंट पर रहेगी और साथ में आबकारी व राजस्व विभाग का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर पटवारी व ग्रामसेवक से भी जानकारी लें और बीट कांस्टेबल को सतर्क रखें। बैठक में एडीएम एम.एल नेहरा, एडीएम शहर द्वितीय मुकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार पंवार व अन्य मौजूद थे।
यह विभाग मिल कर काम करेंगे
- संयुक्त निदेशक उद्योग एस एल पालीवाल को स्प्रिट एवं मिथाइल एल्कोहल काम में लेने वाली औद्योगिक इकाइयों को चिन्हित कर उनकी सूची आबकारी विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
- जिला कलक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास को कहा कि वह नवजीवन योजना से जुड़े लोगों से संपर्क कर यह जानकारी लें कि अवैध व हथकढ़ शराब के काम में कौन-कौन जुड़े हैं।
- अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रथम रामचंद्र को निर्देश दिए कि प्रतिदिन अवैध व हथकढ़ शराब के विरुद्ध पुलिस व आबकारी विभाग कार्रवाई की शाम को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट मंगवा कर उन्हें दें।
इस प्रकार हुई है कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध व हथकढ़ शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। जनवरी में अब तक की गई कार्रवाई में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला आबकारी अधिकारी उदय भानु चारण ने बताया कि 16 जनवरी से अब तक 109 मामले दर्ज किए गए और 50 की गिरफ्तारी की गई। यदि कोई व्यक्ति अवैध व हथकढ़ शराब के बारे में सूचना देगा तो उसे मुखबिर योजना के तहत एक लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3taV8eb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment