वांछित आरोपी को पकड़ा तो पुलिस पर हमला बोला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मारपीट व बजरी के अवैध खनन के तीन मामलों में वांछित युवक को पकडऩे के लिए लूनी थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक बजे कांकाणी स्थित मकान में दबिश दी तो परिजन ने पुलिस पर हमला कर दिया। लाठियों से हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। परिजन पर राजकार्य में बाधा व हमले का मामला दर्ज किया गया।

थानाधिकारी सीताराम पंवार ने बताया कि कांकाणी निवासी कालूराम बिश्नोई मारपीट व अवैध खनन के तीन मामलों में एक माह से फरार था। उसके मकान में होने की सूचना पर रात एक बजे दबिश दी गई। पुलिस आरोपी को पकडक़र ले जाने लगी तो परिजन विरोध में उतर आए और हमला कर दिया। दो-तीन भाई, भांजे, पत्नी व मां ने लाठियों से पुलिस पर वार करने शुरू कर दिए। जिससे दो-तीन सिपाहियों के चोटें आईं। इसके बावजूद पुलिस ने कालूराम को पकडक़र जीप में बिठा दिया। आरोपियों ने जीप पर भी लाठियों से वार किए। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी कालूराम को थाने लाकर गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तरफ से उसके भाई, भांजे, पत्नी व मां के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। आरोपी कालूराम को बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर तीन दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/391IohZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment