27 साल पुराने मामले में 23 के खिलाफ चार्जशीट पेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
गणेश प्रतिमा विसर्जन व रैली की अनुमति ने मिलने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में तोड़-फोड़ व राजकार्य में बाधा डालने के 27 साल पुराने मामले में उदयमंदिर थाना पुलिस ने बुधवार को कई भाजपा व शिवसेना नेताओं समेत 23 जनों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। इनमें से छह जनों की मृत्यु हो चुकी है।
थानाधिकारी राजेश यादव के अनुसार सितम्बर 1993 में तत्कालीन थानाधिकारी ने बलवा, राजकार्य में बाधा, तोडफ़ोड़ व सिटी मजिस्ट्रेट की जिप्सी क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया था। लम्बित जांच पूरी करने के बाद बुधवार को २३ आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 147, 148, 149, 332 व 353 और 3 पीडीपीपी एक्ट की धाराओं में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इनमें से 16 आरोपी कोर्ट में पेश हुए।

रैली की नहीं मिली थी अनुमति
जिला प्रशासन ने गणेश प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं दी थी। इसके खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी अनुमति के लिए जोधपुर में चातुर्मास कर रहे संत रामसुखदास महाराज की अगुवाई में ज्ञापन देने जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान हुए हंगामे में कार्यालय परिसर में रखे गमले व बाहर खड़ी सरकारी जिप्सी क्षतिग्रस्त कर दी गई। कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हुए। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा था।

इनके खिलाफ चालान पेश
राम मोहल्ला निवासी वीरेन्द्र (74) पुत्र सदानंद अवस्थी, संजय बी कॉलोनी निवासी राजबहादुर पुत्र गंगाराम मिश्रा, नवचौकिया निवासी गोविंदलाल पुत्र मोहनलाल मेहता, नंदवान में पुरोहितों का बास निवासी ओम भूतड़ा उर्फ शिवकुमार पुत्र पन्नालाल, सिवांची गेट निवासी घनश्याम पुत्र भागीरथ मूथा, मूलत: पावटा पोलो हाल उम्मेद हैरिटेज निवासी सुनील मूंदड़ा पुत्र पूनमचंद, शास्त्रीनगर निवासी जितेन्द्र पुत्र सुबराज लोढ़ा, त्रिभुवनजी का हत्था निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र मोहनसिंह कच्छवाहा, न्यू परिहार नगर निवासी नरपतसिंह पुत्र रामसिंह, शिवनगर में त्रिभुवन का हत्था निवासी पुष्पा उर्फ सादाणी पत्नी कन्हैयालाल, मदेरणा कॉलोनी में लखारा बस्ती निवासी नैनी पत्नी राधेश्याम लखारा, चौहाबो में सेक्टर २३ निवासी राकेश कश्यप पुत्र शिवराजसिंह, माणक चौक निवासी बालकिशन पुत्र रामलाल प्रजापत, बगतावरमल जी का बाग निवासी सुरेश जैन पुत्र नेमीचंद, बाइजी का तालाब निवासी रतन हिन्दू उर्फ रतनलाल घांची, किले की घाटी में आचार्यों का बास निवासी मुकेश आचार्य पुत्र जगदीप्रसाद, चानणा भाखर निवासी अशोक आचार्य पुत्र बालकिशन।

इनका हो चुका है निधन
फलोदी में लक्ष्मीपुरा निवासी मुरलीधर बोहरा पुत्र हरिकिशन, बागर चौक निवासी रमेश कुमार उर्फ रमेशसिंह पुत्र हरिसिंह, पावटा पोलो द्वितीय निवासी पूनमचंद मूंदड़ा पुत्र श्यामदास मूंदड़ा, घोड़ों का चौक निवासी प्रेमराज पुत्र रामदयाल सोनी, पावटा सी रोड निवासी कैप्टन रतनलाल देवड़ा पुत्र भूराराम देवड़ा, मसूरिया नट बस्ती निवासी देवीसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह पुत्र रामसिंह का निधन हो चुका है। पुलिस ने इनके खिलाफ भी चालान पेश किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/391Cg9p
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment