जोधपुर. काजरी (CAZRI) स्थित मरूस्थलीकरण पर्यावरण सूचना प्रणाली केन्द्र द्वारा संस्थान में मनाए गए स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोतिगिता का आयोजन किया गया।
काजरी प्रधान वैज्ञानिक एवं केन्द्र के प्रभारी डॉ पीसी महाराणा ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, उड़ीसा और राजस्थान की विभिन्न स्कूलो के 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम समूह में कक्षा पांचवी से आठवीं तक के लिए ‘कोविड-19 में स्वच्छता ही एक मात्र सुरक्षा’ और द्वितीय समूह कक्षा नवीं से बाहरवीं तक के लिए ‘पर्यावरण को स्वच्छ रखने के तरीके पर अपने अभिनव विचार’ विषय रखा गया।
प्रथम समूह में आइशा पंडा, वामाक्षी, सुरेंद्र कुमार,लक्ष्यवर्धन सिंह राठौर, अभिन्न दास, अन्वेश दास, इशिता चौधरी, शुभदीप सांतरा और सौम्य विजेता रहे। द्वितीय समूह में प्रत्याशी नय्यर, गरिमा शर्मा, माहिरुद्र सिंह शेखावत, शिवम परिहार, सुषुम्ना, नमन कुमार हेमराजानी, किशन कुमावत विजेता रहे। विजेताओं को को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rHylpz
0 comments:
Post a Comment