ताजी सांसों के साथ प्रदेश का वर्ष 2021 में प्रवेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना लॉकडाउन के बावजूद वर्ष 2020 राजस्थान में वायु प्रदूषण के लिहाज से चिंताजनक स्थिति में रहा, लेकिन वर्ष 2021 में सूबे का प्रवेश ताजी हवा के साथ हो रहा है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश शहरों की वायु लगातार शुद्ध हो रही है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर गुरुवार को हवा में और अधिक शुद्धता आ गई। धूल कण काफी कम रह गए। सबसे कम वायु प्रदूषण राजधानी जयपुर में रहा।

कैसे शुद्ध हुई हवा
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले तीन-चार दिन से प्रदेश में तेज हवाएं चल रही है। उत्तरी, उत्तरी-पूर्वी, उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के लगातार आ रहे झौंके प्रदेश के ऊपर छाई गर्द को उड़ाकर ले गए। हवा में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 और पीएम-10 का स्तर काफी कम रिकॉर्ड हुआ।

पांच दिनों से यूं शुद्ध होती गई हवा
तिथि ------जयपुर----जोधपुर---अजमेर---अलवर---उदयपुर---कोटा---पाली
31 दिसम्बर- 80-----146----- 96 -----95 -----105 -----149 ----- 90
30 दिसम्बर- 103-----161-----98 -----100-----114-----168 ----- 104
29 दिसम्बर- 141 -----184 -----123 -----112 -----138-----141-----122
28 दिसम्बर- 167 -----295 -----149 -----147-----123-----218 -----168
27 दिसम्बर- 185-----224 -----132 -----102----- 228----- 182 ----161
(हवाओं का असर कोटा संभाग तक कम होने के कारण वहां वायु प्रदूषण में अपेक्षाकृत कम गिरावट आई।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KIbYjp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment