जोधपुर. शहर में कोरोना के मंगलवार को 48 नए मामले सामने आए और 93 रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि मंगलवार के दिन एम्स, एमडीएम व एमजीएच में एक भी कोरोना रोगी के मौत की पुष्टि नहीं हुई। जो राहत भरी बात रही। जोधपुर में अब तक 60253 रोगी संक्रमित सामने आ चुके हैं और 903 रोगियों की मौत हो चुकी है। बीते पांच दिन में जोधपुर में 308 रोगी संक्रमित और 3 की मौत हो चुकी है। वहीं सरकारी रिपोर्ट में महज 32 संक्रमित बताए गए। जोन अनुसार प्रतापनगर-1, शहर परकोटा- 2, उदयमंदिर-1, महामंदिर-3, मसूरिया-2, शास्त्रीनगर-3, मधुबन-2, रेजिडेंसी-5, बीजेएस- 3 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-1, सालावास ( लूणी)-2, बिलाड़ा-3, भोपालगढ़-0, ओसियां-1, बावड़ी-0, फलोदी-0, बाप-0, शेरगढ़-3 और बालेसर-0 संक्रमित बताए गए हैं।
इधर, वैक्सीन की तैयारियां
सरकार की ओर से जल्द कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। टीकाकरण विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। वहीं राज्य सरकार ने टीकाकरण के लिए जगह-जगह लाभार्थियों के लिए वेरिफकेशन की सुविधा के लिए वैक्सीनेशन ऑफिसर तैनात किए है। इस वेरिफेशन के बाद ही टीकाकारण होगा। राज्य सरकार ने टीकाकरण को सही ढंग से अंजाम देने के लिए 5 श्रेणी में वैक्सीनेटर अधिकारी नियुक्त किए हैं। ताकि जिनके नाम नामित हैं, उन्हें ही टीका लगाया जा सके। वैक्सीनेटर ऑफिसर में एमबीबीएस और बीडीएस, स्टाफ नर्स, एलएचवी, एएनएम, इंटर्स एमबीबीएस, बीडीए व अंतिम वर्ष के नर्सिंग विद्यार्थियों को सम्मिलित किया है। वैक्सीनेशन ऑफिसर-1 में सेशन साइट के प्रवेश द्वार पर लाभार्थियों के पंजीकरण स्थिति की जांच कर नियंत्रित प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, एनसीसी व सुरक्षाकर्मी व सहायक कर्मचारियों को रखा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nid6qQ
0 comments:
Post a Comment