तीन पेट्रोल पंप से 49 हजार का डीजल भरवाकर भागे लुटेरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
कार में सवार दो-तीन युवकों ने डोली, धवा व भाण्डू कला गांव में पेट्रोल पंप से जैरीकेन में करीब 49 हजार रुपए का डीजल भराया और बगैर भुगतान किए भाग गए। झंवर व बोरानाडा थाना पुलिस लुटेरों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार डोली गांव के एक पेट्रोल पंप पर रात ग्यारह बजे बिना नम्बर कार आई। चालक व पास बैठे युवक ने कार में रखे तीन-चार जैरीकेन में डीजल भरवाया। जैरीकेन में करीब 19 हजार रुपए का भरा गया। सेल्समैन ने रुपए मांगे तो चालक ने बिल बनाने को कहा। सेल्समैन बिल बनाने पंप के कार्यालय में गया तो पीछे से युवक कार लेकर रफ्फू चक्कर हो गए। सेल्समैन ने पंप मालिक व पुलिस को सूचना दी।
इस बीच, वैसी ही एक कार बाड़मेर सीमावर्ती धवा गांव के पेट्रोल पंप पहुंची और उसमें रखे जैरीकेन में डीजल भराया। उनमें भी करीब 19 हजार रुपए का डील भरा गया, लेकिन चालक व उसके साथी सेल्समैन को झांसा देकर बगैर भुगतान किए भाग गए। प्रशिक्षु आरपीएस व थानाधिकारी आशीष कुमार का कहना है कि बिना नम्बर की कार में दो-तीन युवकों के होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

तीसरी वारदात बोरानाडा थानान्तर्गत भाण्डू कला गांव के पेट्रोल पंप पर हुई, जहां कार में दो-तीन व्यक्ति आए व जैरीकेन में 11 हजार रुपए का डीजल भरवाया। यहां भी सेल्समैन को बिल बनवाने का झांसा देकर कार में सवार व्यक्ति भाग गए।

एक ही सेल्समैन होने का फायदा उठाया
पुलिस का कहना है कि देर रात का समय होने से तीनों पेट्रोल पंप पर एक-एक सेल्समैन ही मौजूद थे। जिस युवकों ने बिल बनाने को भेज दिया और पीछे से वे भाग गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nfgGC7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment